मेरठ, जनवरी 12 -- यूपी के मेरठ में दलित महिला हत्याकांड मामले में रूबी ने आशा ज्योति केंद्र पर हुई काउंसिलिंग के दौरान कई खुलासे किए। उसने बताया कि वह मां की मौत के बाद खौफ और सदमे में आ गई थी। आरोपी ने उसे मारने की धमकी दी। रूबी ने बताया कि मां की हत्या करने के बाद उसे दो घंटे कपसाड़ के बाहर जंगल में बंधक बनाकर रखा गया था। यहां से मौका मिलने के बाद आरोपी उसे पैदल साथ ले गया था। दो बार काउंसिलिंग के बाद रूबी की शाम करीब 5.30 बजे परिजनों से मुलाकात कराई गई। सरधना के कपसाड़ गांव में आठ जनवरी की सुबह खेत पर जाते वक्त आरोपी ने रूबी और उसकी मां सुनीता पर हमला किया। फरसे से हमला कर सुनीता की हत्या कर दी और रूबी का अपहरण कर लिया। रूबी को शनिवार को पुलिस ने हरिद्वार से बरामद किया और रविवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया। कोर्ट में रूबी ने आरोपी के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.