मंगलौर, अगस्त 31 -- हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने अपने सौतेले पिता पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने सौतेले पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी मां का निधन बीते अप्रैल माह में हो गया था। इसके बाद वह अपने सौतेले पिता के साथ रह रही थीं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जून में उनके सौतेले पिता ने उनके साथ तीन बार छेड़छाड़ की और उनके निजी अंगों को गलत तरीके से छुआ। यह भी पढ़ें- भाई कहकर रखा, 20 दिन बाद पत्नी से संबंध के शक में दोस्त को हथौड़े से मार डाला पीड़िता का कहना है कि उसने जब इन सब बातों का विरोध किया तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.