पलामू, फरवरी 22 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। आरपीएफ की डालटनगंज यूनिट ने रेलवे स्टेशन परिसर से दो नाबालिग लड़कियों को अपनी सुरक्षा में लेकर चाइल्ड केयर को सुपुर्द कर दिया है। लातेहार निवासी दोनों नाबालिग मां की डांट और मार से क्षुब्ध होकर दिल्ली भाग रही थी। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि महाकुंभ को लेकर वे अपने जवानों के साथ गुरुवार को प्लेटफार्म पर गश्त लगा रहे थे। इसी बीच उन्होंने देखा कि दो बच्चे काफी डरे सहमे किनारे खड़े हैं। संदेह के आधार पर उनसे पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि उनकी मम्मी उनसे अक्सर मारपीट किया करती है। इसके कारण ही दोनों अपने घर से भाग निकले हैं और दिल्ली तरफ जाने की तैयारी में हैं। दोनों नाबालिग लातेहार के हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों नाबालिग को रेस्क्यू कर उन्हें मानव तस्करी से बचाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.