मुजफ्फर नगर, जुलाई 25 -- पैसे न देने पर मां की फावडे से काटकर हत्या करने वाले आरोपी बेटे को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर दस हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। मामले की सुनवाई एडीजे प्रथम में हुई। डीजीसी राजीव शर्मा व एडीजीसी आशीष त्यागी ने बताया कि तितावी थाना क्षेत्र के गांव ढिंढावली में 9 दिसम्बर 2023 को पैसे न देने पर आरोपी जोगेन्द्र उर्फ ढोला ने अपनी मां की फावडे से काटकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया था। इसके संबंध में ग्राम प्रहरी मोहम्मद अली ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे आला ए कत्ल फावडा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। इस मामले की सुनवाई अपर जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम रविकांत की कोर्ट में हुई। कोर्ट में मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.