बिहारशरीफ, सितम्बर 28 -- मां की नौ रूपों की लोगों ने किये दर्शन सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है दशहरा सुंदरगढ़ में लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लिया आनंद फोटो : सुंदरगढ़ दुर्गा : बिहारशरीफ सुंदरगढ़ मोहल्ले में मां दुर्गा की नौ रूपों में दर्शन देतीं बच्चियां। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है दशहरा पर्व। मां की नौ रूपों की पूजा-अर्चना कर न सिर्फ हम उनकी पूजा-आराधना करते हैं। बल्कि, खुद को भी हम साधते हैं। दुर्गापाठ कर हम सच्चे मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। बिहारशरीफ सुंदरगढ़ ब्रिलिएंट ग्रुप परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्रिलिएंट ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. शशिभूषण कुमार व निदेशक डॉ धनंजय कुमार ने कहा कि यह त्योहार शक्ति की देवी दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई ...