हल्द्वानी, फरवरी 6 -- लालकुआं, संवाददाता। मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 15 वर्षीय हाईस्कूल का छात्र दो दिन बीतने के बाद भी घर नहीं लौटा है। परेशान परिजनों ने कोतवाली लालकुआं में छात्र की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से उसकी शीघ्र तलाश की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार बरेली रोड स्थित ग्राम बच्चीपुर जयपुर खीमा बेरीपड़ाव निवासी वैभव कैड़ा पुत्र उमेश सिंह कैड़ा 4 फरवरी की शाम करीब 7 बजे बिना बताए घर से निकल गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों की सूचना के आधार पर कोतवाली लालकुआं में गुमशुदगी दर्ज की गई है। इधर, प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस लापता छात्र के दोस्तों व परिचितों से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को वैभव ने अपने पिता के मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.