औरैया, दिसम्बर 15 -- औरैया। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को मां की डांट से नाराज एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार ग्राम मिर्जापुर जैतापुर निवासी ब्रजलाल का 17 वर्षीय पुत्र विशाल दोपहर में किसी घरेलू बात को लेकर मां की डांट से आहत हो गया। इसके बाद वह कमरे में चला गया और वहां किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिस पर परिजन घबरा गए। परिजनों ने तत्काल विशाल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मामले की जानकारी में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.