फिरोजाबाद, जनवरी 12 -- लाइनपार थाना क्षेत्र में रविवार देर रात मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नगला विष्णु निवासी 21 वर्षीय कोमल सिंह पुत्र मुन्नालाल को रविवार रात किसी बात को लेकर मां ने डांट दिया था। इसके बाद वह घर से निकल आया और माल गोदाम के निकट ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी रमित कुमार आर्य ने बताया कि एक युवक ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.