गोरखपुर, फरवरी 11 -- पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के 16 वर्षीय किशोर ने मां की डांट से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी और बगल के गांव का 16 वर्षीय किशोर लगभग 15 दिन पूर्व घर से फरार हो गए थे। दोनों की काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर किशोरी के परिजनों ने पीपीगंज थाने में किशोर के विरुद्ध लिखित तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर थाने लाकर समझा बुझाकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया था। बताया जा रहा है कि करीब पांच दिन पहले किशोर की मां ने उसे यह कहकर डांट फटकार लगाई कि अभी हाल ही में पुलिस पकड़कर लाई थी फिर भी उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- लोनी गैंग के सरगना का सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.