जमशेदपुर, मार्च 23 -- साकची रामलीला उत्सव समिति के तत्वावधान में श्रीराम कृष्ण मित्र मंडल की ओर से आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य राजेश कृष्ण महाराज ने भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। ध्रुव महाराज, अजामिल और प्रह्लाद की भक्ति से जुड़ी प्रेरणादायक कथाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। आचार्य ने ध्रुव महाराज की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि ध्रुव को उनकी छोटी माता सुरुचि ने पिता की गोद में बैठने से मना कर दिया और कहा कि यदि इस गद्दी पर बैठना चाहते हो तो भगवान की आराधना करो और उनसे मेरा गर्भ मांगो। माता के वचन सुनकर ध्रुव के हृदय में ईश्वर के प्रति अपार श्रद्धा और भक्ति जागी। उन्होंने तपस्या की और पांच महीने में ही भगवान को प्राप्त कर लिया। ध्रुव की सफलता में उनकी माता सुनीति के दिए गए संस्कारों की अहम भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.