छपरा, जनवरी 31 -- मढ़ौरा से चोरी हुआ बच्चा मधेपुरा से सकुशल बरामद फोटो - 14 मढ़ौरा डीएसपी कार्यालय में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करते ग्रामीण एसपी संजय कुमार,डीएसपी नरेश पासवान, थानाध्यक्ष अजय कुमार व अन्य साथ मे बरामद बच्चा मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा की हसनपुरा नट बस्ती में शनिवार का दिन खुशियों और आंसुओं का संगम लेकर आया, जब ढाई माह पहले चोरी हुआ दूधमुंहा बच्चा आखिरकार सकुशल अपनी मां की गोद में लौट आया। बेटे को सीने से लगाते ही मां किरण देवी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े, वहीं पूरे मोहल्ले में मिठाइयां बांटकर लोग अपनी खुशी का इजहार करते नजर आए। गत 12 नवंबर 2025 की रात हसनपुर निवासी चंदन नट और किरण देवी का ढाई माह का बच्चा सोयी अवस्था में चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस हृदयविदारक घटना के बाद मां किरण देवी ने मढ़ौरा थाना में प्राथम...