ग्वालियर, फरवरी 13 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिनदहाड़े 6 साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया गया। बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही मां की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर बाइक सवार दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। किडनैपरों पर आईजी ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस बदमाशों की धर पकड़ में जुट गई है। ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के सीपी कॉलोनी में रहने वाले राहुल गुप्ता गुड़ शक्कर के कारोबारी हैं। सदर बाजार में उनकी दुकान है। गुरुवार सुबह उनकी पत्नी आरती गुप्ता अपने 6 साल के बेटे शिवाय गुप्ता को स्कूल छोड़ने के लिए घर से बाहर निकली थी। दोनों स्कूल की गाड़ी का आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश बाइक को स्टार्ट कर बैठा रहा और दूसरा बदमाश उतरकर मां-बेटे के पास पहुंचा। उसने मां की की आंखों में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.