हल्द्वानी, सितम्बर 21 -- हल्द्वानी, संवाददाता। शारदीय नवरात्र आज सोमवार से शुरू हो रहे हैं। एक अक्तूबर को नवमी और दो को विजयदशमी पर्व मनाया जाएगा। नवरात्र के लिए शहर के मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार माता रानी गज पर सवार होकर आएंगी। ऐसी मान्यता है कि जब भी मां भगवती गज या नाव पर सवार होकर पृथ्वी पर आती हैं तो सुख-समृद्धि एवं खुशियां लेकर आती हैं। कलश स्थापना के तीन शुभ मुहूर्त हैं। सुबह 6:09 बजे से 8:06 मिनट तक है, दूसरा 9:30 बजे से 11 बजे तक और तीसरा मुहूर्त 11:49 बजे से दोपहर 12:38 बजे तक। शहर के जगदम्बा मंदिर, शीतला देवी मंदिर काठगोदाम, अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर, प्राचीन माता मंदिर, संतोषी माता शहर के सभी मंदिरों में पर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है।...