संभल, मार्च 16 -- गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव हरफरी में जन्मे अर्जुन अवॉर्डी मुक्केबाज धर्मेंद्र यादव शुक्रवार को बबराला पहुंचे। वे वर्तमान में पटियाला में भारतीय बॉक्सिंग टीम के कोच हैं। वह अपने मां के देहांत पर नहीं आ सके थे। उनके निधन के समय वह पेरिस ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाजों को कोचिंग दे रहे थे। धर्मेंद्र यादव ने बबराला पहुंचकर कहा कि मुझे मां की अंत्येष्टि में शामिल न हो पाने का दुख है, लेकिन देश सर्वोपरि है। पेरिस ओलंपिक के दौरान मेरा कर्तव्य मुक्केबाजों को प्रशिक्षण देना था। अब मैं मां के देहांत के बाद पड़ने वाली पहली होली पर बबराला आया हूं। उन्होंने बताया कि 30 मार्च से 6 अप्रैल तक ब्राजील में होने वाली वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उन्हें कोच नियुक्त किया गया है। फिलहाल वे पटियाला में नेशनल ट्रेनिंग कैंप में मुक्केबाजों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.