नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- शाजिया इल्मी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा हिन्दुस्तानी तहजीब में मां और संतान का रिश्ता जीवन का सबसे पवित्र, सर्वाधिक अनमोल रिश्ता है। मां ही उसकी पहली गुरु हैं, मां ही पहला देवता हैं। यहां के हरेक बच्चे को मातृदेवो भव का संस्कार दिया जाता है। इसीलिए जब बिहार के दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दरमियान कांग्रेस-राजद गठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई, तो देश भर के लोग हैरान रह गए। यह एक बेटे का नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष का अपमान था। मां भारती का निरादर था! ऐसे प्रकरण से स्वाभाविक ही कोई पुत्र आहत होगा। मगर प्रधानमंत्री की आंखों से निकले आंसू कतई व्यर्थ नहीं जाएंगे। ये आंसू केवल निजी वेदना नहीं हैं, बल्कि ये देश की करोड़ों माताओं की पीड़ा हैं। आज का विपक्ष झूठ और दुष्...