रांची, फरवरी 20 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित मां काली मंदिर के 25वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार से नौ दिनी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से होगी। इस आयोजन में अयोध्या से पधारे विवेकानंद जी महाराज प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। वहीं, मंदिर प्रांगण में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को पंचांग पूजन और यज्ञ मंडप प्रवेश के साथ यज्ञ की शुरुआत होगी। सात दिनी यज्ञ के लिए विशाल यज्ञशाला बनाई गई है। एक मार्च को मां काली के शृंगार और पूजन के साथ 25वां वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। इसी दिन कलश यात्रा में शामिल महिलाओं द्वारा हवन किया जाएगा, जिसके बाद महाआरती और महाभंडारे का आयोजन होगा। मां काली पूजा संचालन समिति ने बताया कि वार्षिकोत्सव को लेकर पूरे मंदिर और आसपास क...