गिरडीह, फरवरी 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल क्षेत्र के बनियाडीह चिलगा स्थित श्री श्री मायावती मातृ मंदिर (श्वेत काली) की वार्षिक पूजा पर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। दो दिवसीय वार्षिक पूजा को लेकर चिलगा काली मंदिर से लाल-पीले परिधान में महिलाएं व कुंवारी कन्याएं माथे पर कलश लेकर निकली। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में श्रद्धालु महिला व पुरुष मां काली व भगवान श्री राम के जयकारे लगा रहे थे। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर बनियाडीह मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए कोपा स्थित छठ तालाब पहुंची। यहां विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ पंडितों ने कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा पुन मंदिर परिसर पहुंची, जहां कलश स्थापन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रुप में भोग का वितरण किया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि चिलग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.