रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। काली पूजा स्वागत समिति, हरमू रोड की ओर से दीपावली पर काली पूजा का आयोजन किया जाएगा। संगठन की बैठक मंगलवार को रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री रवींद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हर्षोल्लास के साथ पूजा आयोजन पर सहमति बनी। कई अन्य मसलों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में संस्थापक अध्यक्ष प्रेम वर्मा ने कहा कि संगठन के मुख्य संरक्षक सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में पूजा आयोजन को लेकर नई कार्यकारिणी का गठन व समिति का विस्तार होगा। उन्होंने बताया कि इस बार भी पूजा पर मातृशक्ति की ओर से पंडाल के पास महाआरती होगी। संस्था के सचिव अनिल माथुर, कोषाध्यक्ष संजय लाल गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा समेत अन्य ने अपने विचार रखे। बैठक का संचालन आशुतोष पाठक व धन्यवाद ज्ञापन निवर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.