हजारीबाग, जनवरी 19 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के सुप्रसिद्ध तीन दिवसीय माघी काली पूजा सह मेला को लेकर सोमवार को लोगों में विशेष उत्साह रहा। रविवार की निशा बेला में सरकारी पूजन के पश्चात मंदिर का पट खुलने से पहले हीं सैकड़ों भक्त मां के दर्शन की आस लगाए कतारबद्ध दिखे। अहले सुबह जैसे हीं मंदिर का पट खुला मां काली के जयकारों से पूरा इलाका गूंजायमान हो गया। सोमवार को पूरे दिन मां काली के पूजन व दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चों के मुंडन संस्कार कराए गए और पाठा बलि दी गई। यह परंपरा कई दशकों से चली आ रही है। मान्यता है कि मां के दरबार में सच्चे से मांगी गई भक्तों की हरेक इच्छा पूरी हुई है। इसी कारण से मनोकामना पूर्ण होने पर लोग मनौती पूरा करने के लिए मां काली के दरबार में पहुंचकर अवश्य हाजिरी लगाते हैं। ज...