जमुई, फरवरी 23 -- बरहट, निज संवाददाता मलयपुर स्थित मां काली मंदिर समिति सदस्यों द्वारा शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में अनूठी पहल की पेश किया गया है।अब प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने दूर दराज से आए छात्रों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब समिति सदस्यों द्वारा उन छात्र छात्राओं के लिए नि:शुल्क रहने ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। अब परीक्षा में शामिल होने आए छात्र छात्राओं को खुले आसमां के नीचे रात नहीं बितानी पड़ेगी। समिति सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर के पीछे एक नि:शुल्क धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू कराया है। इस पहल को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा है और स्थानीय लोग इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बता रहे हैं।मां कालिका मंदिर के संस्थापक अशोक सिंह ने बताया की जिले में लगातार विभिन्न सरकारी व निजी प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित होती...