पूर्णिया, अप्रैल 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिलान्तर्गत प्रसिद्ध मां कामाख्या महोत्सव राजकीय मेले में रविवार को कन्या पूजन का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने कुल 151 कन्याओं का पूजन किया। कन्याओं को पुष्प, अक्षत देकर पूजा-अर्चना की। मंत्री ने अपने हाथों से सभी कन्याओं को खीर-पूरी एवं स्वादिष्ट मिष्ठान का भोजन कराया। इसके बाद चुनरी व उपहार स्वरुप राशि से कन्या का विधिवत विदाई दी। मंत्री ने कन्याओं के चरण पखारकर उन्हें देवी स्वरुप मानकर उनकी पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि हर कन्या में माता का अंश होता है। नारी शक्ति ही सृष्टि की जननी है। कन्या पूजन केवल परंपरा नहीं हमारे सनातन धर्म की महान परंपरा है। यह हमारी संस्कृति की महान आत्मा है। मां कामाख्या महोत्सव जैसे आयोजनों के मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.