मेरठ, अप्रैल 4 -- मेरठ। गुरुवार को मां दुर्गा के छठे स्वरुप मां कात्यायनी के पूजन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि विधान से माता रानी का अभिषेक और पूजा अर्चना कर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि के लिए कामना की। महिलाओं ने भजनों के द्वारा मां दुर्गा और उनके स्वरुपों देवियों का भजन कीर्तन कर गुणगान किया। सदर औघडनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड रही। माता रानी का पूजन किया गया। महिलाओं ने कीर्तन किया शाम को मंदिर में हुई आरती में बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर के पुजारी पंडित श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि भक्त पूरे नौ दिन उपवास रखकर मां दुर्गा और उनकी शक्तियों की विधिवत पूजा अनुष्ठान करते हैं उनके कष्टों को मां दुर्गा दूर करके परिवार में सुख शांति और सम़ृद्धि करती है। मां का आशीर्वाद अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.