सहारनपुर, अप्रैल 4 -- सहारनपुर। चैत्र नवरात्र पर गुरुवार को मां कात्यायनी की श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हुए। सुबह और शाम के समय श्रद्धालुओं की मंदिरों में भीड़ रही। लोगों ने मां जगदंबा की आराधना कर भोग लगाकर की व्रत खोला। माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्री शिव बगलामुखी मंदिर में आचार्य रोहित वशिष्ठ ने मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना कराई। उन्होंने कहा कि मां कात्यायनी अपने भक्तों के सभी संकट हर लेती है। मां की सच्चे मन से आराधना करने वाले भक्त के जीवन से कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में आयोजित शतचंडी यज्ञ में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने मां कात्यायनी की आराधना कराई। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.