सहरसा, सितम्बर 29 -- सहरसा। रविवार को गायत्री शक्तिपीठ में नवदुर्गा के छठे स्वरूप माता कात्यानी पूजन एवं व्यक्तित्व परिष्कार सत्र संपन्न हुआ। सत्र को संबोधित करते हुए ट्रस्टी डा. अरुणकुमार जायसवाल ने कहा साधना के समस्त अवरोध माता कात्यानी की कृपा से दूर हो जाते हैं। हमारे जीवन के समस्त कष्ट माता कात्यानी की कृपा से दूर होगा। गायत्री माता एवं गुरुदेव की कृपा से पूरे भारत एवम विश्व में गायत्री शक्तिपीठ का निर्माण हुआ ताकि सभी लोग सामूहिक उपासना कर सके साधना कर सके लोभ अहंकार को साध सके अपने व्यक्तित्व को परिष्कृत कर सके। नवरात्रि साधना हमे ये अवसर प्रदान करता है अपने जीवन को फिरसे सुधार सके। इस अवसर पर सामूहिक संस्कार हुए। कर्मकांड मनीषा मधु दीप्ति ने एवं मुख्य यजवान पंकज जायसवाल सपत्नीक थे पूर्णाहुति 1 अक्टूबर को संपन्न होगी।

हिंदी हिन्दु...