गंगापार, अप्रैल 6 -- फूलपुर क्षेत्र के बौड़ाई स्थित मां कल्याणी देवी के प्राचीन मंदिर में अष्टमी तिथि की रात्रि मां का भव्य श्रृंगार हुआ, नवरात्र के नौ दिनों तक भक्तों का यहां मेला लगा। नवमी तिथि को पूर्णाहुति हवन हुआ। इसके पूर्व अष्टमी तिथि को रात्रि में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य दिव्य श्रृंगार हुआ। माता के दर्शन को क्षेत्र भर से लोग देर रात तक आते रहे। राजकुमार कश्यप, लालचंद्र विश्वकर्मा, हिमांशु मिश्रा आदि के द्वारा सुंदरकांड व देवी का भजन हुआ। इस अवसर पर रवि पुष्पाकर, प्रांशु तिवारी, रिंकज मिश्रा, पवन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। नवमी पर सुबह काफी मेला लगा, जिसमें बच्चों महिलाओं ने भरपूर खरीदारी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.