मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- बंदरा। सकरी मन स्थित बाबा अमरसिंह स्थान में सोमवार को बाबा केवल महाराज की धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। बाबा अमरसिंह को दूध चढ़ाने व गेरूआ बांधने को लेकर लोगों की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने मां कमला का खोइछा भरकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुन्नी बैंगरी पंचायत के उपमुखिया शिवनाथ सहनी, पूर्व मुखिया राजेंद्र सहनी, वार्ड सदस्य रंजीत सहनी, रामबाबू सहनी, बैजू सहनी, नारायण सहनी, जयकिशन सहनी, त्रिभुवन सहनी, गोविंद सहनी भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.