बांदा, जून 10 -- बांदा। संवाददाता नरैनी में मां और नौ माह के बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई। देर रात बिजली जाने पर सास को इसकी जानकारी हुई तो बेटे को फोन किया। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पड़ोसियों की मदद से कमरे में भड़की आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। मायके वालों ने ससुरालवालों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के देवीनगर मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय अनीता उर्फ अन्नू दीक्षित पत्नी शुभभ दीक्षित रविवार रात कमरे में नौ माह के बेटे पार्थ को लेकर पलंग पर सोई थी। देर रात उसके कमरे में आग लग गई। बिजली जाने पर कूलर बंद हुआ तो उसकी सास सुनीता अपने कमरे से बाहर निकलीं। अन्नू के कमरे से धुआं निकलते देख नोएडा में रह रहे बेटे शुभम दीक्षित को फोनकर घटना की जानकारी दी। शुभम ने पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.