उन्नाव, दिसम्बर 27 -- उन्नाव। पीडी नगर मोहल्ला का छोटा सा घर अब शोक और आंसुओं में डूबा है। ढाई साल पहले पति की मौत के बाद आशा ने अकेले अपने परिवार का पालन-पोषण किया। दिन-रात मेहनत की और मानसिक रूप से बीमार बेटे सत्यम का इलाज कराने के लिए हर संभव कोशिश की। लेकिन, शनिवार दोपहर उस परिवार का सुखी जीवन एक क्षण में बदल गया। मामूली विवाद के दौरान बड़े बेटे शिवम ने छोटे भाई सत्यम पर चाकू चला दिया। घायल सत्यम को मां ने बेटी आराध्या के साथ इमरजेंसी अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशा का दर्द बयाँ करना नामुमकिन है जिस बेटे की देखभाल और इलाज में उसने अपनी पूरी जिंदगी लगा दी, वही उसका जीवन छीन बैठा। मोहल्ले में हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है, लेकिन सबसे बड़ा ग़म मां और बेटी का है। छोटे घर में अब खामोशी है, आंसुओं की गूँज है और य...