हरिद्वार, जनवरी 13 -- श्री मां इच्छापूर्णि काली मंदिर ट्रस्ट के महंत स्वामी मोहनानंद गिरि के संयोजन में मां इच्छापूर्णि काली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होकर कटहरा बाजार होकर गुघाल रोड स्थित मंदिर परिसर पहुंची। भव्य झांकियों और बैंड बाजों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा। इस शोभायात्रा में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि सहित कई संत शामिल हुए। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि मां इच्छापूर्णि भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति पर श्रीजी बैंकेट हॉल में होने वाले समारोह में स्वामी मोहनानंद गिरि को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर नियुक्त किया जाएगा। महामंडलेश्वर स...