गौरीगंज, जनवरी 30 -- अमेठी। माता अहिल्याबाई होल्कर के अवतरण दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उनके जीवन चरित्र की झलक दिखलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि रहे। बुधवार को सरयूदेवी इंटर कालेज के प्रांगण में मां अहिल्याबाई होल्कर के 325वें अवतरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कालेज की छात्र छात्राओं ने अहिल्याबाई के जीवन चरित्र की झांकी पेश की। छात्राओं ने नाटिका का मंचन किया। मुख्य अतिथि बौद्धिक प्रमुख मिथलेश नारायण ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर एक महान समाज सुधारक थी। उनका शासनकाल भारतीय इतिहास का स्वर्णिम युग था। ग्रामीण परिवेश में पैदा हुई अहिल्याबाई असाधारण शासक थी। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा माता अहिल्याबाई का जीवन चरित्र प्रेरणास्रोत हैं। कालेज के प्रधानाचार्य अरविन्...