मथुरा, नवम्बर 28 -- मथुरा। मां-श्रीअरविन्द योग आश्रम, मातृ-ग्राम (बिहार वन) राल में विगत महर्षि अरविन्द का सिद्धि दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महेश दत्त शर्मा ने सिद्धि दिवस पर प्रकाश डाला। बिहार वन राल में स्थित मां श्री अरविन्द योग आश्रम में शिक्षा को लेकर प्रचार-प्रसार के साथ चिकित्सा केन्द्र, लघु गौशाला, पूर्वांग शिक्षा केन्द्र, महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व, शिक्षा एवं पौष्टिक आहार का वितरण युवाओं को सही मार्ग दर्शन आदि कार्यक्रम चलाये जा रहे है। आश्रम के मुख्य न्यायी जगमोहन सिंह ने बताया कि जो व्यक्ति इन शिक्षाओं से जुड़कर कार्यों में सहयोग देना चाहता है, उन सभी व्यक्तियों का स्वागत है। आश्रम में इस दौरान मां अरविन्द योग के लगभग 72 अनुयायियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.