गिरडीह, अक्टूबर 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। महाअष्टमी पर मंगलवार को चहुंओर दुर्गापूजा का उल्लास छाया रहा। शहर से लेकर गांव तक पंडालों में मां दुर्गे के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। जय दुर्गे के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या महिला, क्या पुरुष सभी माता की भक्ति में रंग गए हैं। मंगलवार को आठवें दिन माता के महागौरी स्वरुप की पूजा के लिए हर पूजा पंडालों व दुर्गा मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। पूजा पंडालों एवं मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने मां को प्रसाद चढ़ाया व आरती में भाग लिया। पंडालों व मंदिरों में पुरोहितों द्वारा महागौरी की पूजा कराई गई। वहीं शाम में दुर्गा मंदिरों में आरती व दीये जलाने को महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महाअष्टमी पर महागौरी की पूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.