लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 23 -- क्षेत्र के कफारा गांव स्थित प्रसिद्ध माता अन्नपूर्णा मंदिर में श्रीरामचरितमानस पाठ, हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संत महावीर बाबा की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जाता है। महावीर बाबा ने इसी मंदिर परिसर में अग्नि समाधि ली थी। मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य आयोजक अशोक कुमार जायसवाल, शिवदयाल जायसवाल के साथ पंडित हरीश अवस्थी, बृजेंद्र जायसवाल, नरेंद्र वर्मा, राममिलन मिश्रा, सोनू अवस्थी, उमा प्रसाद अवस्थी, उमेश अवस्थी, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.