चमोली, दिसम्बर 3 -- दत्तात्रेय जयंती के अवसर पर मां अनसूया मेला बुधवार को वेद मंत्रों, आस्था और श्रद्धा के वातावरण में विधिवत आरंभ हो गया। मां अनसूया मंदिर मार्ग के प्रवेश द्वार मंडल में आयोजित भव्य अनुष्ठान के साथ मेले का उद्घाटन बदरीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला ने किया। उन्होंने मां अनसूया और विभिन्न क्षेत्रों से आई देव डोलियों के समक्ष विश्व कल्याण की प्रार्थना की। उद्घाटन अवसर पर संस्कृत महाविद्यालय मंडल के छात्रों द्वारा वेद पाठ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। बुधवार को हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां अनसूया के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से देव डोलियां मंडल पहुंचीं, जिनके आगमन से भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सांस्कृतिक समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं क...