कोटद्वार, जुलाई 16 -- विश्व हिंदू परिषद ने सावन मास के प्रत्येक सोमवार को क्षेत्र के मांस विक्रेताओं की दुकान बंद रखने की मांग की है। कहा कि इससे सनातनियों की भावनाएं आहत होती हैं। इस संबध में मंगलवार को परिषद के जिलाध्यक्ष दीपक गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि सावन का महीना हिंदू लोगों कीआस्था से जुड़ा है। सावन केमहीने में बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जाते हैं। ऐसे में जब उन्हें मांस विक्रेताओं की दुकानें खुली नजर आती हैं, तो उनकी धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। साथ ही परिषद ने क्षेत्र के गली मोहल्लों में मंगलवार के दिन भी नाई व मांस की दुकानें खुली रहने पर उन पर भी कार्रवाई करने की मांग भी की। साथ ही चेतावनी भी दी कि नगर निगम प्रशासन द्वारा इन मांगों पर कार्रवाई न करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.