मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के पताही में तीन दिन पहले प्रतिबंधित मांस को लेकर भीड़ की पिटाई मामले में पुलिस की जांच में अहम खुलासा हुआ है। बताया गया है कि बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति मांस ले जा रहा था। बाइक से मांस भरा बोरा पताही चौक पर गिर गया। बाइक सवार घिरने के डर से मांस उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। वह सीधे निकल भागा। इसी दौरान मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति वहां पर पहुंचा। उसने कूड़ा समझकर बोरा उठाया तो भीड़ ने उसे ही मांस ले जाने वाला समझकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। पुलिस की जांच में आए इस तथ्य के आधार पर सदर थाने में अज्ञात बाइक सवार युवक पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही पुलिस अब बाइक सवार को चिह्नित करने की कवायद शुरू की है। इसके लिए पताही इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.