विकासनगर, फरवरी 13 -- सेलाकुई बाजार में धड़ल्ले से बिना लाइसेंस के खुल रही मीट मांस की दुकानों से व्यापारी और आम लोग परेशान हैं। व्यापारियों ने नगर पंचायत के ईओ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा कि बाजार में धड़ल्ले से मांस की दुकानें खुल रही है। कई दुकानों के पास लाइसेंस तक नहीं है। व्यापारी प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि मांस विक्रेता मांस का वेस्टेज नालियों और आसपास फेंक रहे हैं। जिसके कारण नालियां चौक होने के साथ ही दुर्गंध भी बढ़ रही है। ज्ञापन में उन्होंने मांस की दुकानों को मुख्य बाजार से हटाकर गलियों में शिफ्ट करने और सभी के लाइसेंस चेक कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी राजेश पाठक ने बताया कि बिना लाइसेंस के दुकान खोलने वालों और गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की ...