गाजीपुर, दिसम्बर 8 -- मरदह। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा से संबद्ध जयगुरुदेव संगत गाजीपुर की ओर से इंदौर गांव में सत्संग समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख पूज्य पंकज महाराज ने कहा कि 83 दिवसीय शाकाहार, सदाचार और मद्यनिषेध जन-जागरण यात्रा का उद्देश्य लोगों को नैतिक और आध्यात्मिक जीवन की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि मानव शरीर ईश्वर की प्राप्ति का माध्यम है और कलयुग में सुरत-शब्द योग ही सच्ची साधना है। उन्होंने चेताया कि मांसाहार और नशाखोरी समाज में अपराध, कदाचार और नैतिक पतन के प्रमुख कारण हैं। चरित्र को मानव जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति बताते हुए उन्होंने कहा कि मानव-धर्म, परोपकार, दया और सत्य जैसे गुणों को अपनाकर ही राम राज्य स्थापित किया जा सकता है। समारोह में इंद्रदेव, पटेल पाल, अंगद पाल, सुनील, हरनारायण भोपा, शि...