रामगढ़, मई 9 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। बेमौसम बारिश और तेज आंधी तूफान से शुक्रवार को थाना क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। जहां बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज आंधी पानी से क्षेत्र में कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए हैं। प्रखंड मुख्यालय का लोहे का गेट, बीडीओ आवास में पेड़, परिसर में लगे लोहे के खंभे बैनर, मांडू चट्टी में मुसरत जहां का घर का छपर, मांडू वन विभाग कार्यालय परिसर में बिजली का खंभा और पेड़ समेत कई गांव में घर का छपर, पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए हैं। वही शादी समारोह में लगे टेंट को तहस नहस कर दिया। इस बिन मौसम बरसात और आंधी में किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.