गंगापार, जनवरी 12 -- डेंगुरपुर गंगाघाट पर पक्के पुल के निर्माण के लिए शासन की स्वीकृति और प्रथम किश्त की धनराशि आबंटित होने से लोगों में काफी खुशी व्याप्त है। मांडा से भदोही के विभिन्न गांवों और वाराणसी राजमार्ग से डेंगुरपुर पक्के पुल के माध्यम से जुड़ जाने की प्रबल संभावना से मांडा क्षेत्र में काफी खुशी व्याप्त है। डेंगुरपुर गंगा घाट पर अर्से से पक्के पुल की मांग चल रही थी। इस दिशा में मांडा के नहवाई गाँव निवासी समाजसेवी डाक्टर आनंद कुमार चौबे ने सांसद भदोही से लेकर सीएम उत्तर प्रदेश व विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर ज्ञापन दिया था। अभी तक डेंगुरपुर गंगा घाट पर हर साल 95 पीपे का अस्थायी पांटून पुल बनता था। दो दिन पहले पक्के पुल के लिए तीन अरब बीस करोड़ 51 लाख रुपये की धनराशि शासन द्वारा स्वीकृत की गई। जिसमें 80 करोड़ 12 लाख 75 ह...