गंगापार, जनवरी 15 -- मकर संक्रांति को लेकर मांडा मिर्जापुर सीमा के हेमपुर गांव के सामने एसीपी मेजा के नेतृत्व में पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। इस दौरान प्रयागराज जाने वाले बड़े वाहनों को रोका गया तथा संदिग्ध वाहनों की सघन जांच पड़ताल की गयी। गंगा घाटों पर भी पुलिस सक्रिय रही। मकर संक्रांति पर गुरुवार को मांडा क्षेत्र के प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर मांडा व मिर्जापुर के सीमा स्थित मांडा थाना क्षेत्र के हेमपुर गांव के सामने मांडा पुलिस ने एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय व इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में मांडा पुलिस सतर्क रही। इस दौरान प्रयागराज व विंध्याचल जाने वाले संदिग्ध वाहनों की पुलिस ने सघन जांच पड़ताल की। प्रयागराज की ओर जाने वाले ट्रकों व बड़े वाहनों को मिर्जापुर सीमा क्षेत्र में मकर संक्रांति के द्वितीय स्नान पर्व प...