गंगापार, अप्रैल 3 -- महाकुम्भ के बाद नवरात्र में भी मांडा क्षेत्र से एक भी सरकारी बस प्रयागराज या विंध्याचल के लिए संचालित नहीं की गई, जिससे पूरा मांडा क्षेत्र प्राइवेट डग्गामार बसों से यात्रा करने पर मजबूर है। जब वीपी सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री सहित विभिन्न राजनैतिक उच्च पदों पर थे, तब मांडा खास से दर्जनों सरकारी बसों का प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, कानपुर, जौनपुर आदि के लिए संचालन होता था। मांडा खास राजमहल के सामने मिर्जापुर, वाराणसी व प्रयागराज जाने वाली बसें रात्रि निवास कर सुबह से ही इन जनपदों में जाने लगती थीं। इसके अलावा मिर्जापुर डिपो से मांडा खास, कोरांव, बड़ोखर, मेजा तहसील के लिए संचालित सरकारी बसें मांडा खास होकर ही गुजरती थीं। इन बसों से तमाम लोग मिर्जापुर व विंध्याचल आते जाते थे। इसके अलावा प्रयागराज ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.