गंगापार, फरवरी 14 -- मांडा, संवाददाता। मांडा खास में महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात पारंपरिक ढंग से निकलेगी। शिव बारात को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। महाशिवरात्रि पर मांडा खास थाने के पीछे स्थित रानी के तालाब के शिवालय से हर साल शिव बारात निकाली जाती है। जो मांडा खास काली मां चौराहे होते हुए राजमहल मांडा के पीछे से राजमहल से डेढ़ किलोमीटर आगे बूढ़ेनाथ शिवालय तक जाती है। शिव बारात में झांकी व डीजे सहित तमाम शिवभक्त शामिल होंगे। जानकारी मांडा शिव बारात समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार कुशवाहा ने देते हुए लोगों से कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...