गंगापार, दिसम्बर 17 -- पूसी तेरस पर मांडा क्षेत्र के देवकुंडनाथ व मुरदंगनाथ मंदिर में पारंपरिक वार्षिक मेला लगा। मेले में दूर दराज के तमाम भक्त व दुकानदारों तथा बच्चों ने भाग लिया। पूरे दिन इन शिवालयों में हर हर महादेव का उद्घोष होता रहा। पूषी तेरस पर मांडा क्षेत्र के मांडा कोरांव मार्ग के कोसड़ाकला ग्राम पंचायत के प्राचीन देवकुंडनाथ व बदौआ ग्राम पंचायत के मुरदंगनाथ महादेव मंदिर पर पारंपरिक वार्षिक मेला का आयोजन किया गया। मेले में दूर दराज के तमाम भक्तों, बच्चों व दुकानदारों ने भाग लिया। एहतियातन इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में मांडा पुलिस भी मौजूद रही। मेले में ग्रामीण घर गृहस्थी के तमाम सामानों की जमकर खरीददारी भी हुई। मेले का लाभ उठाते हुए प्राइवेट वाहन चालकों ने भी अन्य दिनों की अपेक्षा दोगुना भाड़ा वसूला, जिसे लेकर स...