गंगापार, जनवरी 8 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मांडा क्षेत्र में तीन पीएचसी बनाए गए हैं, लेकिन तीनों में कई महीनों से डाक्टर नहीं हैं। 24 वर्ग किमी में फैले जनपद के दक्षिणी पहाड़ी भूभाग में स्थित मांडा क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने विगत बीस साल पहले तीन पीएचसी की स्थापना करोड़ों के लागत से मांडा क्षेत्र में कराई थी। तीनों पीएचसी मांडा सीएचसी से औसत बीस किमी दूरी पर हैं। महेवाकला, केड़वर और दोहथा में खोले गए तीनों पीएचसी डाक्टर विहीन चल रहे हैं। महेवाकला में फार्मासिस्ट और एलटी नियुक्त हैं, लेकिन डाक्टर ने होने से इनकी नियुक्ति का आमजन को कोई लाभ नहीं है। दोहथा में केवल फार्मासिस्ट और केड़वर पीएचसी केवल चपरासी के भरोसे है। करोड़ों के लागत से निर्मित तीनों प...