गंगापार, दिसम्बर 11 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक की आठों समितियों में यूरिया की डिमांड व चेक जिले में जमा हैं, लेकिन फिलहाल गुरुवार को मांडा के किसी भी समिति में यूरिया नहीं थी। इस समय किसानों को खेती के लिए यूरिया की सख्त जरूरत है, लेकिन मांडा के आठ समितियों में कहीं भी यूरिया उपलब्ध न होने से किसान परेशान रहे। परेशान किसान यूरिया की तलाश में समितियों के चक्कर काटते रहे। चेक जमा हैं, लेकिन जिले कम मात्रा में भेजी जाने वाली यूरिया आते ही खत्म हो जाती है। मझिगवां, चकडीहा, महुआरी कला, कोसड़ा कला, मांडा खास, महेवॉ कला में डीएपी और एनपीके उपलब्ध रही। समितियों ने डिमांड और चेक जमा किया है, लेकिन यूरिया अत्यंत मात्रा में आवंटित की जाती है, जो समितियों में आते ही खत्म हो जाती है। साधन सहकारी समिति मांडा द्वारा चार दिन पहले यूरिया हेतु चेक ...