गंगापार, अगस्त 30 -- मांडा के दो समितियों में पांच पांच सौ बोरी मैसी यूरिया खाद की खेप आते ही किसानों की भीड़ दोनों समितियों पर इकट्ठी हो गयी। मांडा के आठों समितियों में यूरिया के डिमांड व चेक जिले में जमा हैं, लेकिन छह समितियों में अभी भी खाद नहीं आ पायी है, जिससे संबंधित समितियों के किसानों को यूरिया के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। गुरुवार को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने मांडा की सभी समितियों में खाद की किल्लत की खबर बढ़ी खाद की जरुरत, तो समितियों ने भेजा प्रस्ताव खबर वरीयता पूर्वक प्रकाशित की थी। खबर का असर यह रहा कि शुक्रवार देर रात मांडा खास और हाटा सहकारी समिति पर पांच पांच सौ बोरी मैसी यूरिया खाद आ गयी। दो समितियों पर यूरिया खाद आने की जानकारी होते ही शनिवार सुबह से ही दोनों समितियों पर किसानों की भीड़ लग गयी। इस समय बरसात बंद ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.