गंगापार, फरवरी 8 -- एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह निर्देश है कि निर्मित सड़कों की गुणवत्ता पर जांच होती रहे और यदि तीन साल के पहले सड़क ध्वस्त होती है, तो संबंधित ठेकेदार व कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाये, लेकिन मांडा क्षेत्र में निर्मित आम मार्ग तो दूर , राजमार्ग भी बनने के दो माह बाद ही पूर्ववत् ध्वस्त होकर गड्ढा युक्त हो जाते हैं, जिससे आम लोगों की समस्या ज्यों की त्यों बनी रह जाती है। प्रयागराज जनपद मुख्यालय से 70 किमी दूर दक्षिणी पहाड़ी भूभाग में स्थित मांडा विकास खंड क्षेत्र की तमाम सड़कें मध्य प्रदेश व मिर्जापुर जनपद को जोड़ती हैं। जनपद का सबसे लंबा लगभग 83 किमी वीपी प्रतापपुर राजमार्ग भी मांडा क्षेत्र से ही शुरु होता है। माघ मेले के एक महीने पहले वीपी प्रतापपुर राजमार्ग की मरम्मत करायी गयी थी। निर्माण कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.