रांची, फरवरी 2 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के टटकुंदो गांव में खेतों की सिंचाई के लिए लगे 22 पोल से बिजली का तार चोर काट ले गए। घटना रविवार देर रात की है। तार चोरी को लेकर मांडर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। चोरों ने ट्रांसफॉर्मर के दोनों साइड के पोल में लगे बिजली के कवर तार को चुरा लिया। इसी बिजली तार के भरोसे किसानों ने वहां पर बड़े पैमाने पर खेतों में गेहूं, मटर और फ्रेंचबीन की फसल लगाई थी। बिजली तार चोरी होने के बाद फसल की सिंचाई को लेकर किसानों ने कहा कि जल्द यहां पर बिजली विभाग द्वारा नया तार नहीं लगाया गया तो उनकी फसलों का बर्बाद होना तय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.