रांची, फरवरी 13 -- मांडर, प्रतिनिधि। कंदरी चौक स्थित दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वचन समारोह तथा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नीरज सिन्हा, विशिष्ट अतिथि नीना सिन्हा, अतिथि शेख मोहम्मद टाइगर, निदेशक और प्राचार्य डॉ राजेश दत्त, सचिव अर्चना दत्त और उप-प्राचार्य संगीता सिंह ने दीप जलाकर किया। इसके बाद अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कक्षा नौवीं और सातवीं के विद्यार्थियों ने गीत और नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया। डॉ राजेश दत्त ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर समय का सदुपयोग करने, परीक्षा का भय दूर रखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रे...